बरेली

जिलाधिकारी ने आई0जी0आर0एस0 के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के सम्बंध में करी बैठक

जनसुनवाई में समय पर उपस्थित रहें अधिकारी, समस्याओं का करें त्वरित निस्तारण-जिलाधिकारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में आज आई0जी0आर0एस0 के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के सम्बंध में बैठक कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि 01 जून से 30 जून 2026 तक स्पेशल अभियान चलाकर, 1अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक स्पेशल क्लोज एवं असंतोषजनक फीडबैक प्राप्त प्रकरणों की पुनः स्थलीय जांच करायी जाए तथा प्रत्येक प्रकरण को स्वयं व तहसीलदार/नायब तहसीलदार के द्वारा क्रॉस चेक भी कराया जाए, जिससे शिकायतकर्ता की समस्या का यथोचित समाधान हो सके।
जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को जनसुनवाई के समय पर अनिवार्य रूप से कार्यालय में बैठने और आने वाले लोगों की समस्याओं को सुनने तथा उनकी समस्याओं का निस्तारण करने एवं आगंतुकों के साथ बेहतर व्यवहार करने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी देवयानी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन पूर्णिमा सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक देश दीपक सिंह, संयुक्त मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी बहेड़ी ईशिता किशोर, समस्त उप जिलाधिकारी/तहसीलदार/खण्ड विकास अधिकारी सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button