सोमवती अमावस्या पर तीर्थ नगरी ब्रजघाट में उमड़ा श्रद्धालुओं का जन सैलाब
लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई मां गंगा में आस्था की डुबकी

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
श्रद्धालुओं ने अपने पितरों की आत्म शांति के लिए किया पूजा पाठ पिंडदान में तर्पण, पुरुषोत्तम मास में शुभ संयोग से सोमवती अमावस्या का और बढा महत्व
गंगा घाटों पर पुलिस प्रशासन के चाक-चौबंद इंजमाम….
हापुड़- हापुड़ की तीर्थ नगरी ब्रजघाट पर आज सोमवती अमावस्या पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जन सैलाब। दिल्ली,हरियाणा,राजस्थान,व उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से श्रद्धालु तीर्थ नगरी ब्रजघाट पहुंचे। लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई मां गंगा में आस्था की डुबकी। पुरुषोत्तम मास के साथ ही सोमवार में अमावस्या का शुभ संयोग श्रद्धालुओं के लिए विशेष फलदायी होता है। ब्रह्म मुहूर्त में श्रद्धालु गंगा स्नान शुरू कर पुण्य अर्जित कर रहे हैं। हर – हर गंगे के जयकारों,शंख ध्वनि तथा मंत्रोचार से संपूर्ण गंगा तट पर भक्ति रस से सराबोर हो रहा है।श्रद्धालु इस शुभ संयोग पर गंगा स्नान के बाद अपने पितरों की आत्म शांति के लिए पूजा पाठ पिंडदान व तर्पण के साथ-साथ गरीब एवं असहाय लोगों में अन्न,वस्त्र एवं धन आदि का दान करते हुए नजर आए। गंगा घाटों पर सुरक्षा के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर लगा कई किलोमीटर लंबा पर भीषण जाम। जाम के चलते श्रद्धालुओं को करना पड़ा काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा ।




