शामली
बधेव में चला ‘से नो टू ड्रग्स’ अभियान, युवाओं को किया जागरूक
नशे के दुष्प्रभावों पर पुलिस ने दी महत्वपूर्ण जानकारी
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली /आदर्श मंडी। थाना आदर्श मंडी पुलिस द्वारा ग्राम बधेव के निकट कन्नूखेड़ा बाईपास हाईवे पर विशेष नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में राहगीरों, युवाओं और वाहन चालकों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस ने युवाओं को खेल, शिक्षा और कौशल विकास से जुड़कर बेहतर भविष्य बनाने का संदेश दिया।
पुलिस ने कहा कि नशा मुक्त समाज के निर्माण में हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है।

