जालौन

स्वच्छ विद्यालय रैंकिंग 2025-26 में देशभर में के जी बी कोंच ने 14वीं रैंक प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर पर बनाई पहचान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
उरई (जालौन)। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास चौधरी ने बताया के जनपद जालौन के लिए गर्व की बात है कि नगर क्षेत्र कोंच स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय ने स्वच्छ विद्यालय रैंकिंग 2025-26 में राष्ट्रीय स्तर पर शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए देशभर में 14वीं रैंक प्राप्त की है। इस उपलब्धि से शिक्षा विभाग में खुशी की लहर दौड़ गई है।
जानकारी के अनुसार, स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रैंकिंग 2025-26 के अंतर्गत देशभर के विद्यालयों का मूल्यांकन किया गया। इस प्रक्रिया में विद्यालयों का सत्यापन एवं भौतिक निरीक्षण शिक्षा मंत्रालय के निर्देशों के अनुरूप राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान  की ओर से नामित विशेषज्ञों द्वारा निर्धारित मानकों के आधार पर किया गया। सर्वेक्षण में विद्यालयों की स्वच्छता, सुरक्षित पेयजल, शौचालय व्यवस्था, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, हरित परिसर, पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों तथा विद्यार्थियों में स्वच्छता संबंधी व्यवहार को प्रमुख मानदंड बनाया गया।
इन्हीं मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जालौन नगर क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय ने राष्ट्रीय स्तर पर 14वीं रैंक प्राप्त कर जनपद ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास चौधरी ने खंड शिक्षा अधिकारी कोच सुनील राजपूत एवं विद्यालय की प्रधानाध्यापिका वार्डन वंदना वर्मा, समस्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि टीमवर्क, अनुशासित कार्यप्रणाली और स्वच्छता के प्रति सतत प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जिले के अन्य विद्यालयों को भी इस मॉडल से प्रेरणा लेकर स्वच्छ, सुरक्षित एवं हरित विद्यालय वातावरण विकसित करने की दिशा में कार्य करना चाहिए।
बीएसए ने सभी विद्यालयों से आह्वान किया कि वे निर्धारित स्वच्छ विद्यालय मानकों का पालन करते हुए विद्यार्थियों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता को बढ़ावा दें, ताकि भविष्य में जालौन के अधिक से अधिक विद्यालय राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button