शामली
‘नो हेलमेट, नो फ्यूल’ अभियान के तहत यातायात पुलिस सख्त
बिना हेलमेट वाहन चालकों को दी चेतावनी, काटे चालान
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से शामली यातायात पुलिस ने विशेष जागरूकता अभियान चलाया।
प्रमुख चौराहों और पेट्रोल पंपों पर चलाए गए अभियान के दौरान वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित किया गया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई भी की गई।
पुलिस ने कहा कि हेलमेट केवल नियम नहीं बल्कि जीवन रक्षा का सबसे प्रभावी साधन है।
साइबर अपराधियों से बचने के लिए पुलिस ने ग्रामीणों को किया जागरूक

