बेतुल

बैतूल जनता की समस्याओं का समाधान नहीं किया तो करेंगे आंदोलन:प्राची पारधी

स्मार्ट मीटरों के विरोध में महिलाओं ने किया प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

बिना सहमति लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों पर रोक की मांग
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
आमला। बिजली कंपनी द्वारा नगर में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों के विरोध में आमला के नागरिकों ने युवा कांग्रेस की प्रदेश महासचिव प्राची पारधी के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। नागरिकों का आरोप है कि विद्युत उपभोक्ताओं की स्वीकृति के बिना स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, जिससे उपभोक्ताओं को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और अत्यधिक व त्रुटिपूर्ण बिजली बिलों की शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं।
प्रदेश महासचिव प्राची पारधी ने कहा कि आमला में उपभोक्ताओं की सहमति के बिना स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, जिससे लोगों को गलत एवं बढ़े हुए बिजली बिलों का सामना करना पड़ रहा है। यदि स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर तत्काल रोक नहीं लगाई गई और जनता की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो युवा कांग्रेस जनहित में व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
राज्यपाल के नाम दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि आमला नगर में बिजली कंपनी द्वारा वर्तमान में नए स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, लेकिन इस प्रक्रिया में उपभोक्ताओं की सहमति नहीं ली जा रही है। इससे आम जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद कई उपभोक्ताओं को अधिक राशि के बिजली बिल प्राप्त होने की शिकायतें सामने आ रही हैं, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर और मध्यमवर्गीय परिवारों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।
ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि आमला क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से रोका जाए और उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान किया जाए। नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि जनहित में इस मांग पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो उन्हें उग्र आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी मीरा मगरदे कांतादेवी सातानकर, युवा कांग्रेस जिला महासचिव पार्षद खुशबू अतुलकर, सरिता प्रजापति, पूर्व पार्षद चंपाबाई  ढोंमने शोभा अमझरे, इमला हुरमाडे, अनीता अमझरे, नितू अमझरे, वर्षा वाईकर, योगिता झरबडे, गंगाबाई निरापूरे, मनीषा साहू, कविता साहू, ज्योति प्रजापति, रीता मोहबे, ऊर्मिला राठौर, सपना ठेपे , रेशमा बानो, कल्पना बड़गरे, मंगला चौहान, शिवकला सोलंकी, शबाना खान, भगवन्ती आसोले, कौशल्या आसोले, सरिता आसोले एवं मीनाक्षी वाईकर सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button