पाकुड़
लूट कांड का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
Accused in robbery case arrested, sent to judicial custody.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ मुफस्सिल थाना कांड संख्या 79/26, 21 जून 2026 में नामजद अभियुक्त उत्कृष्ट राठौर उर्फ दीपक को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, उक्त कांड में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त उत्कृष्ट राठौर उर्फ दीपक (20 वर्ष), पिता राजीव कुमार सिंह, निवासी सोनारचक, थाना पथरगामा, जिला गोड्डा का रहने वाला है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।



