देर रात दो पक्षों में जमकर हुआ पथराव
छतों से चली ईंट-पत्थरों की बौछार, वीडियो सोशल मीडिया में वायरल..

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
हापुड – मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच देर रात हुए खूनी संघर्ष में जमकर चले लाठी डंडे। खूनी संघर्ष के दौरान जमकर हुआ पथराव। ईट पत्थरों से एक दूसरे पर हमला किया गया । घर की छतों से जमकर हुई पत्थरबाजी का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ । पथराव के दौरान गांव में मची अफरातफरी । खूनी संघर्ष में करीब आधा दर्जन लोग घायल। पुलिस जांच में जुटी। जनपद हापुड के गढ़ कोतवाली पुलिस क्षेत्र के गांव हसुपुर का मामला।
जानकारी के अनुसार , हापुड़ के गढ़ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हसुपुर में देर रात दो पक्षों में मामूली विवाद ने देर रात खूनी रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले और ईंट-पत्थरों का भारी पथराव हुआ। घटना इतनी विकराल थी कि दोनों पक्ष घर की छतों पर चढ़कर एक-दूसरे पर पत्थर बरसाते नजर आए। पथराव के इस पूरे सिलसिले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिख रहा है कि कैसे अंधेरे में पत्थरों की बौछार हो रही थी और गांव में अफरा-तफरी मच गई थी । बताया जा रहा है कि , शुरू में छोटी सी बातचीत विवाद में बदल गई, जो बाद में दोनों गुटों के बीच खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। पथराव और लाठी-डंडे की मारपीट में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल दोनों पक्षों के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है।
गढ़ कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि , मामले की जांच शुरू कर दी गई है और वीडियो के आधार पर माहौल बिगाड़ने वाले आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर कार्यवाही की जाएगी । गांव में अतिरिक्त पुलिसबल तैनात कर दिया है ताकि कोई और अप्रिय घटना न हो।


