सड़क हादसे में दो बहनों की मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड (यूपी)- गाजियाबाद के डासना में ट्रक की तेज रफ्तार और ड्राइवर की लापरवाही का शिकार दो सगी बहन हो गईं । तेज रफ्तार ट्रॉला की चपेट में आने से 17 वर्षीय अंशिका और 15 वर्षीय परी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक सवार उनका भाई गंभीर रूप से घायल हुआ है । दोनों मृतका बहनें अपने फुफेरे भाई के साथ हापुड से दिल्ली बाइक से जा रही थी।
जानकारी के अनुसार , हापुड देहात थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव निवासी सनोद की दो पुत्रिया अंशिका (कक्षा 11) एवं परी कक्षा (10) की छात्रा थी । सनोद राज मिस्त्री का कार्य करता है। कल देर शाम परी और अंशिका अपनी बुआ के लड़के अजय के साथ मोटरसाइकिल से दिल्ली के नज़फगढ़ जा रहे थे। जैसे ही डासना फ्लाईओवर के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार ट्रॉला ट्रक ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी जिसमे अंशिका और परी गंभीर रूप से घायल हो गए । पुलिस द्वारा तत्काल घायलों को रामा अस्पताल पहुंचाया गया जहां दोनों बहनों अंशिका और परी की मौत हो गयी जबकि भाई अजय का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है । पुलिस ने ट्रॉला ट्रक को जब्त कर है और विधिक कार्यवाही की जा रही है ।


