पाकुड़

पाकुड़िया में स्कूली बच्चों को नशा, साइबर अपराध व सामाजिक कुरीतियों के प्रति किया गया जागरूक

School children in Pakuriya were made aware of substance abuse, cybercrime, and social evils.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़िया (पाकुड़)। राजकृत प्लस टू उच्च विद्यालय, पाकुड़िया में बुधवार को जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। पाकुड़िया थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव, यातायात नियमों, बाल विवाह, डायन प्रथा, साइबर अपराध तथा पॉक्सो एक्ट की जानकारी दी गई। थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों को कानून संबंधी बुनियादी जानकारी रखने, नशे से दूर रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। कार्यक्रम में ऑनलाइन ठगी से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और बच्चों के अधिकारों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकाएं, पुलिसकर्मी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। अंत में सभी ने सामाजिक बुराइयों के उन्मूलन एवं नियमों के पालन का संकल्प लिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button