जालौन
ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के कुठौंद ब्लाक अध्यक्ष बने महाराज सिंह
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
उरई (जालौन)। रविवार को विकासखंड सभागार कुठौंद में उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी पंचायती राज विभाग ब्लॉक अध्यक्ष महाराज सिंह को सर्वसम्मति से बनाया गया।
जिला मुख्यालय से आये पदाधिकारी कमलेश जिला उपाध्यक्ष, राजेंद्र सिंह जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष, तिरुमन सिंह जिला प्रवक्ता सफाई कर्मचारी संघ से सर्वसम्मति से महाराज सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया जबकि ब्लॉक मंत्री मुन्नालाल, ब्लॉक कोषाध्यक्ष अमर सिंह, ब्लॉक संगठन मंत्री अनिल कुमार, ब्लॉक संप्रेक्षक सुनील कुमार को बनाया गया। इस दौरान जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने सभी निर्वाचित ब्लाक पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र भी दिये। ब्लाक अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद महाराज सिंह ने कहा कि वह अपने साथी ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को हमेशा संघर्ष के लिये तत्पर रहेंगे। उन्होंने अपने साथी सफाई कर्मियों से कहा कि उन्हें जो दायित्व ग्राम पंचायतों में सफाई का मिला है उसे वह पूरी निष्ठा के साथ करें ताकि गांवों को स्वच्छ रखकर प्रधानमंत्री के स्वच्छता मिशन को सफल बनाया जा सके।



