जालौन

मॉर्निंग स्टार जूनियर स्कूल का सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह ने किया उद्घाटन

 फीता काटकर नए शैक्षणिक सत्र का किया शुभारंभ, स्कूल परिसर का किया निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
उरई (जालौन)। राजेंद्र नगर स्थित मॉर्निंग स्टार जूनियर स्कूल का रविवार को भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुंवर मानवेन्द्र सिंह ने फीता काटकर एवं मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर विद्यालय का उद्घाटन किया।
विद्यालय के चेयरमैन अभय प्रताप सिंह ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। उद्घाटन के बाद अतिथियों ने विद्यालय परिसर का निरीक्षण कर उपलब्ध शैक्षणिक सुविधाओं की जानकारी ली। विद्यालय के प्रधानाचार्य रजनीश सिंह ने बताया कि स्कूल पूरी तरह वातानुकूलित है और यहां पीजी से कक्षा चार तक के विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाओं के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन की ओर से मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन, ब्रजभूषण सिंह, जगदीश तिवारी, अनिल बहुगुणा, युद्धवीर सिंह कंथरिया, हरेंद्र विक्रम सिंह, विद्यालय की मैनेजर अर्चना सिंह, लवकुश, मोनिका, पूजा, दिलीप, अंबिका, योगेंद्र, रंजीत सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button