रामपुर शाहबाद

बिजली व्यवस्था बदहाल, एक्सईएन को सभासदों ने सौंपा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर सैफनी। नगर पंचायत सैफनी के सभासदों ने मंगलवार को अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) विद्युत वितरण खंड, रामपुर को ज्ञापन सौंपकर नगर की बदहाल बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग की। ज्ञापन में लगातार बिजली कटौती, ट्रांसफार्मरों के बार-बार खराब होने, केबलों में आग लगने, लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या का उल्लेख करते हुए जर्जर केबल बदलने, नए ट्रांसफार्मर लगाने और विद्युत व्यवस्था का स्थायी समाधान कराने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में अंजली चौधरी, अतीक निशा, फरीदा, पंकज शर्मा, चंदपाल, अजीम अंसारी, शानू हाजी और सब्बू अंसारी आदि शामिल रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button