खैरथल

पैटोल की कालाबाजारी पर छापामारी अभियान 

बड़ी मात्रा मे जब्त ,एफ आई आर दर्ज कराई

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
खैरथल : खैरथल तिजारा जिले के ब्लॉक किशनगढ़बास मे मंगलवार को जिला रसद अधिकारी के द्वारा पेट्रोल की कालाबाजारी रोकने के लिए जिला कलक्टर अतुल प्रकाश के निर्देश पर विभिन्न स्थानों पर व्यापक छापेमारी अभियान चलाया। अभियान के तहत राकेश सोनी जिला रसद अधिकारी, एकता गहलावत, प्रवर्तन निरीक्षक, अजीत कुमार शर्मा, सहायक प्रोग्रामर, एवं ललित कुमार, वाहन चालक ने किशनगढ बास तहसील के ग्राम जाटका पर एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया। जहां पर सरजीत निवासी गुजरीवास, तहसील कोटकासिम एवं राहुल निवासी कांकरा तहसील किशनगढबास नामक व्यक्ति पेट्रोल का अवैध बेचान कर थे। इस पर कार्यवाही करते हुए 4400 लीटर पेट्रोल मय 22 प्लास्टिक ड्रम व पिकअप RJ32GE0265, RJ32GE4598 एवं एक बोलरो वाहन संख्या RJ02UB5880 जब्त किया गया तथा सरजीत निवासी गुजरीवास, राहुल निवासी कांकरा के विरूद्ध किशनगढबास थाना में एफआईआर दर्ज करवाई गई। इसी प्रकार एक और बड़ी कार्यवाही दिनांक 03.07.2026 को किशनगढ़बास स्थित कांकरा ग्राम में भी की गई। जहां कोशिन्द्र गुर्जर नामक व्यक्ति अवैध रूप पेट्रोलियम पदार्थ का बेचान करता था।

किशनगढ़बास थाने से सूचना मिलने पर  राकेश सोनी जिला रसद अधिकारी, एकता गहलावत, प्रवर्तन निरीक्षक, अजीत कुमार शर्मा, सहायक प्रोग्रामर, एवं ललित कुमार, वाहन चालक ने मौके पर पहुंच कर कार्यवाही करते हुए 310 लीटर पेट्रोलियम पदार्थ (दो नीले ड्रम), 4800 लीटर पारदर्शी भूरे रंग का तरल पेट्रोलियम पदार्थ (24 नीले ड्रम) एवं 1400 लीटर पानी के रंग के ज्वलनशील पदार्थ समेत कुल 32 पूरे भरे ड्रम एवं एक आधे भरे ड्रम में कुल 6510 लीटर पेट्रोलियम पदार्थ पाया गया एवं मौका परिसर से एक स्कार्पियों वाहन संख्या 24 B4 6310 से भी 60 लीटर पेट्रोलियम पदार्थ, 03 मीटर लंबी पाईप एवं एक 05 लीटर की एक माप जब्त की गई तथा कोशिन्द्र गुर्जर के विरूद्ध किशनगढ़बास थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई। कुल 15 सेम्पल लेकर FSL जयपुर जांच हेतु भिजवाए। उक्त दोना प्रकरणों में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के विरूद्ध 2 एफआईआर दर्ज करवाई गई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button