बरेली
बरेली बार एसोसिएशन परिसर में हुआ शुद्ध पेयजल प्लांट का लोकार्पण
एमएलसी बहोरनलाल मौर्य का बार एसोसिएशन ने जताया आभार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। बरेली बार एसोसिएशन परिसर में अधिवक्ताओं एवं वादकारियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थापित वाटर प्लांट का विधिवत शुभारंभ एवं लोकार्पण सदस्य विधान परिषद बहोरनलाल मौर्य के करकमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर बरेली बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार हरित एवं सचिव दीपक पांडे ने बार एसोसिएशन परिवार की ओर से सदस्य विधान परिषद बहोरनलाल मौर्य का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पेयजल प्लांट अधिवक्ताओं, न्यायिक कार्य से जुड़े लोगों एवं आम नागरिकों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगा। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ तथा उपस्थित लोगों ने इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए उपयोगी कदम बताया।
लोकार्पण समारोह के दौरान अनेक गणमान्य लोग एवं पत्रकार भी उपस्थित रहे।




