हजारीबाग
कटकमसांडी थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल लूट कांड का चौथा चोर गिरफ्तार।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हजारीबाग दिनांक 04.07.2026 को कटकमसांडी थाना क्षेत्र में 4/07/2026 को मोटरसाइकिल चोरी होने का लिखित आवेदन के आधार पर कटकमसांडी थाना कांड संख्या-107/26 दर्ज किया गया गया था। जिसमें अज्ञात अपराधियों द्वारा वादी से मोटरसाइकिल एवं मोबाइल लूट लेने की घटना अंकित की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग के निर्देशानुसार पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), हजारीबाग एवं पुलिस निरीक्षक, पेलावल अंचल के निर्देशन में कटकमसांडी थाना द्वारा गठित विशेष छापामारी दल ने लगातार तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए। पूर्व में तीन चोर को गिरफ्तार किया था। इस मामले में फरार चल रहे चोर लक्ष्मण सिंह उर्फ लच्छू सिंह, पिता-स्व० कामेश्वर सिंह, ग्राम-पाराटांड थाना-कटकमसांडी, जिला-हजारीबाग को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके पास से लूटकांड में सक्रिय रूप से शामिल था। घटना के बाद से फरार चल रहा था। गुप्त सूचना एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर पुलिस टीम द्वारा उसे गिरफ्तार किया गया।
अनुसंधान के क्रम में अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त वीवो कंपनी का मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की गई है। अभियुक्त को विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। इस गिरफ्तारी के साथ ही उक्त लूटकांड में संलिप्त चारों अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्वित कर ली गई है तथा कांड के सभी नामित/चिह्नित अभियुक्त अब पुलिस की गिरफ्त में हैं। कांड के संबंध में अग्रेतर अनुसंधान जारी है। इसके अपराध संबंधी इतिहास गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें प्रमुख रूप से- (1) कटकमसांडी थाना कांड संख्या 60/2026, दिनांक 10.07.2026, धारा 126(2), 115(2), 221, 132, 62, 326, 352, 3(5) बी.एन. एस. एवं धारा 33 भारतीय वन अधिनियमा (2) शिला ओपी, जिला चतरा में आर्म्स एक्ट के अंतर्गत दर्ज एक आपराधिक मामला दर्ज है।इस छापेमारी अभियान में मुख्य रूप से अनुपम प्रकाश, थाना प्रभारी, कटकमसांडी योगेन्द्र मेहता, सहायक पुलिस अधीक्षक कटकमसांडी थाना के पुलिस पदाधिकारी कटकमसांडी थाना का सशस्त्र बल शामिल थे। वंही हजारीबाग पुलिस आमजन से अपील करती है कि अपराध एवं अपराधियों के संबंध में कोई भी सूचना तत्काल स्थानीय थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।




