सिंगरौली

सहसचिव पद पर अब्दुल मोबिन सिद्दीकी ने दर्ज की जीत, सभी पदों के परिणाम घोषित

जिला अधिवक्ता संघ सिंगरौली चुनाव परिणाम घोषित, विपिन शाह अध्यक्ष और अनिल सिंह परिहार बने सचिव

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली। जिला अधिवक्ता संघ सिंगरौली के वर्ष 2026 के चुनाव परिणाम मंगलवार 14 जुलाई की शाम घोषित कर दिए गए। इससे पहले 13 जुलाई को अधिवक्ताओं ने उत्साहपूर्वक मतदान किया था। शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई मतदान प्रक्रिया के बाद हुई मतगणना में विजयी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई।

अध्यक्ष पद के चुनाव में विपिन शाह ने सर्वाधिक 272 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। वहीं बृजेन्द्र पांडेय को 228 मत, रमाशंकर शाह को 136 मत तथा राजकुमार दुबे को 61 मत प्राप्त हुए।

सचिव पद पर अनिल सिंह परिहार ने 242 मत हासिल कर विजय प्राप्त की। उनके मुकाबले विकास दुबे को 187 मत, जगमोहन शाह को 143 मत, रामरक्षा शाह को 69 मत तथा रणधीर मंडल को 42 मत मिले। सहसचिव पद पर अब्दुल मोबिन सिद्दीकी ने 377 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। वहीं सरोज वर्मा को 306 मत मिले। ग्रंथपाल पद पर जगनारायण वैश्य ने 367 मत प्राप्त कर विजय हासिल की, जबकि गंगा शरण शाह को 315 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर वीणा रानी ने 365 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। वहीं किरण शाहवाल को 319 मत प्राप्त हुए।

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों को अधिवक्ता साथियों, समर्थकों और शुभचिंतकों ने बधाई दी। अधिवक्ता समुदाय ने उम्मीद जताई कि नव निर्वाचित पदाधिकारी संगठन की गरिमा को बनाए रखते हुए अधिवक्ताओं के हितों, सुविधाओं और समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कार्य करेंगे। जिला अधिवक्ता संघ का यह चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया और अधिवक्ताओं की सक्रिय भागीदारी का उदाहरण रहा। मतदान से लेकर मतगणना तक पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button