पाकुड़

रथ मेला में मोबाइल और नकदी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

Gang stealing mobile phones and cash at Rath Mela busted; two arrested.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो

पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र में आयोजित रथ मेला के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का पाकुड़ पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी के मामले में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से छह मोबाइल फोन और 7,390 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, 16 जुलाई 2026 को नगर थाना क्षेत्र में आयोजित रथ मेला में काफी भीड़ उमड़ी थी। इसी का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने मेला देखने आए महिला-पुरुषों के मोबाइल फोन, पर्स, रुपये-पैसे और अन्य सामानों की चोरी की थी। घटना को लेकर कई लोगों ने नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ितों विश्वजीत सरकार, वंदना देवी, प्रमिला मंडल, प्रियंका देवी, पद्मावती देवी और नमिता मंडल के आवेदन के आधार पर पाकुड़ नगर थाना में क्रमशः कांड संख्या 170/26, 171/26, 172/26, 173/26, 174/26 और 175/26 दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पाकुड़ श्री अनुदीप सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पाकुड़ के नेतृत्व में SIT एवं छापेमारी दल का गठन किया गया। गठित टीम ने तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर जांच करते हुए चोरी की घटनाओं का उद्भेदन किया और इसमें शामिल दो अपराधकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में उक्त कांडों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी है।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
1. सोहन सिंह, पिता- स्व. कुला सिंह, निवासी- पांडेसर, डीबीसी मोहल्ला, शिवड़ी, थाना- पांडेश्वर, जिला- बर्धमान, पश्चिम बंगाल।
2. रेखा देवी, पति- बंडिरूआ सिंह, निवासी- पांडेसर, डीबीसी मोहल्ला, शिवड़ी, थाना- पांडेश्वर, जिला- बर्धमान, पश्चिम बंगाल।
बरामद सामान
छह मोबाइल फोन
7,390 रुपये नकद
छापेमारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी
कुमार गौरव, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पाकुड़

थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता, एसआई सन्नी सुप्रभात, एसआई मिथुन रजक, एसआई अनंत साह, एसआई सुकदेव साह,
एसआई अरुण ठाकुर,  आरक्षी-361 सूरज मुर्मू, तकनीकी शाखा, नगर थाना सशस्त्र बल।

पाकुड़ पुलिस की इस कार्रवाई से रथ मेला के दौरान सक्रिय चोरी गिरोह पर शिकंजा कसा गया है। पुलिस की इस सफलता से मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में भरोसा बढ़ा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button