बरेली
अंतर मंडलीय प्रतियोगिता में RPF इज्जतनगर मंडल का दबदबा
वॉलीबॉल और एथलेटिक्स में बनी ओवरऑल चैंपियन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल में आयोजित पांच दिवसीय अंतरमंडलीय रेलवे सुरक्षा बल वॉलीबॉल, एथलेटिक्स एवं क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हुआ। मुख्य अतिथि अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार ने विजेता टीमों और खिलाड़ियों को ट्रॉफी व पदक देकर सम्मानित किया। उन्होंने खेल भावना और अनुशासन की सराहना की।
वॉलीबॉल फाइनल में इज्जतनगर मंडल ने बीएलडब्ल्यू वाराणसी को हराकर ट्रॉफी जीती। एथलेटिक्स में इज्जतनगर ने सर्वाधिक 40 पदक और 244 अंक लेकर ओवरऑल चैंपियनशिप भी अपने नाम की। समारोह में वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त मिथुन सोनी, एएससी मोहम्मद असलम सिद्दीकी सहित आरपीएफ अधिकारी उपस्थित थे। सफल आयोजन में सर्वानंद तिवारी का विशेष योगदान रहा।



