बरेली
बरेली कॉलेज में पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग का ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित
छात्रों को अनिवार्य उपस्थिति पर दिया गया जोर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली । बरेली कॉलेज, बरेली के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग द्वारा नये सत्र के छात्र/छात्राओं के लिए बुधवार को ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो0 ओम प्रकाश राय रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में उप प्राचार्य प्रो0 वन्दना शर्मा उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुस्तकालयाध्यक्ष प्रो0 शकुन्तला सिंह ने की। मुख्य अतिथि प्रो0 ओम प्रकाश राय ने छात्र/छात्राओं को कक्षा में अनिवार्य उपस्थिति पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। इस अवसर पर विभाग के सदस्य डॉ0 योगेश शर्मा, डॉ0 हलीमा खातून एवं डॉ0 गणेश बाबू शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान पाठ्यक्रम की छात्राओं ने रंगोली का कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। इस मौके पर पुस्तकालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।




