झुंझुनू
उदयपुरवाटी ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम में सुमित्रा देवी सहित 50 सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं गुढ़ागौड़जी। स्वतंत्रता दिवस पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उदयपुरवाटी के खेल मैदान में ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम में प्रशासन द्वारा 51 लोगों को उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी तानिया रिणवां और अन्य अतिथियों ने उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान किया। जिसमें सिंगनोर की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुमित्रा देवी का स्वतंत्रता दिवस पर अपने विभाग मे उल्लेखनीय कार्य करने पर चौथी बार उपखण्ड स्तर पर उपखण्ड अधिकारी उदयपुरवाटी द्वारा प्रशस्ति पत्र ओर मोमेंटो प्रदान कर सम्मान किया गया। एडवोकेट विरेन्द्र वर्मा ने बताया कि सुमित्रा देवी को सन् 2012 में गणतंत्रत दिवस पर, सन् 2019 में स्वतंत्रता दिवस पर और सन् 2022 में गणतंत्रता दिवस पर सम्मानित किया जा चुका है।



