अमरोहा
मस्जिद का ताला तोड़कर चोरी, इनवर्टर-बैटरी और स्पीकर ले गए चोर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा l हसनपुर नगर के हैबतपुर रोड स्थित शाह विलायत मजार के सामने बनी मस्जिद में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर इनवर्टर, बैटरी और स्पीकर चोरी । घटना की जानकारी सुबह मस्जिद पहुंचने पर हुई, जिसके बाद इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई।
मोहल्ला लालबाग, संभल अड्डा निवासी मस्जिद की देखरेख करने वाले मोहम्मद नासिर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार तड़के करीब एक बजे तक वह मस्जिद में नहीं थे। सुबह करीब पांच बजे जब वह मस्जिद पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो इनवर्टर, बैटरी और स्पीकर गायब थे।
चोरी की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों में हलचल मच गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।
कोतवाल राजेश तिवारी ने बताया कि मामले में शिकायत प्राप्त हुई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा ।



