हजारीबाग

झारखंड सरकार की पशुपालन योजनाओं एवं टीकाकरण कार्यक्रम का लाभ उठाने हेतु अपील।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हज़ारीबाग़ झारखंड सरकार के पशुपालन विभाग द्वारा किसानों एवं पशुपालकों की आय बढ़ाने तथा उन्हें स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से विभिन्न लाभकारी योजनाएँ चलाई जा रही हैं। इस संबंध में जिला पशुपालन पदाधिकारी, हजारीबाग डॉ. अरुण प्रताप सिंह ने पशुपालकों से इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।
प्रमुख योजनाएँ एवं अनुदान:पशुपालन विभाग द्वारा निम्नलिखित योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।
1.बकरी पालन
2.भेड़ पालन
3.सूकर पालन
4.लेयर (मुर्गी) पालन
5.ब्रायलर पालन
6.बत्तख पालन
7.जोड़ा बैल वितरण योजना
इन सभी योजनाओं पर राज्य सरकार द्वारा क्रमानुसार 75% से 90% तक का भारी सरकारी अनुदान (सब्सिडी) प्रदान किया जा रहा है।
आवेदन प्रक्रिया:
आवेदन पत्र: इच्छुक किसान/पशुपालक अपना आवेदन फार्म अपने नजदीकी पशु चिकित्सालय या जिला पशुपालन कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।
ग्राम सभा से अनुमोदन: योजना का लाभ लेने के लिए आवेदकों को योजना के अनुरूप ग्राम सभा से अपना नाम स्वीकृत/पारित करवाना अनिवार्य है।
आवश्यक दस्तावेज: भरे हुए आवेदन फॉर्म के साथ ग्राम सभा के प्रस्ताव की प्रति और आधार कार्ड की छायाप्रति संलग्न करना आवश्यक है।
जमा करने का स्थान: पूर्ण रूप से भरे गए आवेदन को संबंधित पशु चिकित्सालय में जमा करें, जिसके बाद विभाग द्वारा आगे की कार्रवाई की जाएगी।
निःशुल्क टीकाकरण कार्यक्रम:
पशुपालन विभाग द्वारा पशुओं को गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए निरंतर टीकाकरण अभियान भी चलाया जा रहा है। वर्तमान में पीपीआर (PPR) तथा एफएमडी (FMD – खुरपका-मुंहपका) टीकाकरण कार्य प्रगति पर है।
जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. अरुण प्रताप सिंह ने सभी किसानों और पशुपालकों से अनुरोध किया है कि वे समय पर अपने पशुओं का टीकाकरण कराएं और सरकार की अनुदानित योजनाओं का लाभ उठाएं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button