हजारीबाग

हजारीबाग के किसानों को ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी के माध्यम से अनुदानित दर पर उपलब्ध कराया जाएगा बीज।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हज़ारीबाग़ जिला कृषि पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक (आत्मा), हजारीबाग शुभांकर गुप्ता ने जिले के किसानो को राज्य सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं के तहत अनुदानित दर पर बीज प्राप्त करने के लिए समय पर पंजीकरण कराने की अपील की है। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग द्वारा बीज वितरण की प्रक्रिया में पारदर्शिता, सुगमता एवं त्वरित वितरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जा रहा है। इसके माध्यम से पात्र किसानों को पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित तरीके से अनुदानित दर पर बीज उपलब्ध कराया जाएगा।
इन योजनाओं के तहत मिलेगा अनुदानित बीज।
कृषकों को विभिन्न फसलों के आच्छादन हेतु निम्नलिखित योजनाओं के तहत बीज उपलब्ध कराया जाएगा।
बीज वितरण की योजनाएं
1)बिरसा फसल विस्तार योजना।
2) नेशनल फूड एंड न्यूट्रीशन सिक्योरिटी मिशन।
3) आत्मनिर्भरता इन प्लेसेस
4) नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल एंड ऑयल सीड्स।
नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल एंड ऑयलसीड्स के लिए किसानों को क्या करना होगा?
अनुदानित दर पर बीज का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत पंजीकरण कराना होगा। इसके लिए किसान अपने प्रखंड के प्रखंड कृषि पदाधिकारी, एटीएम, बीटीएम अथवा पैक्स (PACS) के सदस्यों से संपर्क करें। आधिकारिक पोर्टल jharkhandseed.com पर जाकर अपना पंजीकरण कराएं। पंजीकरण सफल होने के उपरांत पात्र किसान ब्लॉकचेन आधारित प्रणाली के माध्यम से अनुदानित दर पर बीज प्राप्त कर सकेंगे।
जिला कृषि पदाधिकारी ने हजारीबाग जिले के सभी किसानों से अपील की है कि वे यथाशीघ्र अपना पंजीकरण कराएं और राज्य सरकार की इन कृषि योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। किसानों से यह भी अपील की गई है कि बीज प्राप्त करने के लिए निर्धारित प्रक्रिया का ही पालन करें तथा किसी भी प्रकार के बिचौलिये के झांसे में न आएं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button