बरेली

आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं बाधित नहीं होंगी 

संयुक्त शिक्षा निदेशक के आश्वासन पर परिषद ने जताया आभार

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। शिक्षणेत्तर कर्मचारी संयुक्त परिषद, बरेली ने संयुक्त शिक्षा निदेशक, बरेली मंडल से मुलाकात कर अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवा निरंतरता का मुद्दा उठाया।
परिषद ने ज्ञापन देकर मांग की कि 30 जून 2026 को अनुबंध समाप्त होने के बाद भी किसी आउटसोर्स कर्मचारी की सेवाएं बाधित न की जाएं। परिषद ने कहा कि कर्मचारी वर्षों से विद्यालयों में निष्ठा से कार्य कर रहे हैं। ज्ञापन पर गंभीरता से विचार करते हुए संयुक्त शिक्षा निदेशक ने आश्वासन दिया कि किसी भी आउटसोर्स कर्मचारी की सेवाएं बाधित नहीं होंगी। कर्मचारी पूर्व की भांति अपने स्थान पर कार्य करते रहेंगे।
इस पर जिलाध्यक्ष हरी शंकर, जिला मंत्री सूरज प्रकाश श्रीवास्तव व अन्य पदाधिकारियों ने आभार व्यक्त किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button