बोकारो

बरई मुख्य रोड की ढही पुलिया किस्मत से युवक की बची जान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बोकारो। बोकारो जिला के नावाडीह प्रखण्ड अंतर्गत ऊपरघाट बनकटवा मोड़ के बजरंगबली से केंदैया मोड़ तक लगभग 2 किलोमीटर सड़क जर्जर स्थिति: इस क्षेत्र की मुख्य सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इस पर पैदल चलना भी कठिन है।
रास्ते की मुख्य पुलिया पूरी तरह टूट चुकी है। इससे आवागमन ठप हो गया है।हादसों का खतरा रात के समय यहाँ आए दिन दुर्घटनाएँ हो रही हैं और स्कूली बच्चों को स्कूल जाने में भारी दिक्कत होती है।

युवा आजसू नेता सह पूर्व सांसद प्रतिनिधि दीपू अग्रवाल ने सोशल मीडिया के माध्यम से नावाडीह प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ओर बोकारो उपायुक्त से आग्रह किया कि इस रोड की अनुशंसा गिरिडीह लोकसभा सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी जी से करवा के दिए हुए लगभग 1 साल हो चुकीं है आए दिन इस रोड में राहगीरों को काफ़ी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। आज शनिवार की अहले सुबह बरई के युवा राहुल साव इस पुलिया में अनियंत्रित होकर गिर गया जिससे युवक को काफ़ी चोट आई ऐसी स्थिती में युवक गिरा कि जान बचना मुश्किल था परंतु युवा साथी राधेश्याम साव, अजय साव, बालेश्वर रजक, रूपेश महतो तुरंत दौड़ कर युवक को उठाया क्योंकि युवक का गाड़ी में भारी समान से बंधे हुए थे,

प्रशासनिक अधिकारी इस पंचायत के पंचायत सेवक का भी रवैया विकास कार्यों के प्रति उदासीन हैपंचायत सेवक का दायित्व बनता है कि इस प्रकार की समस्या को प्रखण्ड में प्रखंड विकास पदाधिकारी को अवगत करवाए जिससे क्षेत्र में विकाश की कार्य सही समय में की जा सके लगभग 2 महीनों से ज्यादा इस पुलिया के टूटे हुए हो चुके है अधिकारी बिल्कुल गहरी नींद में सोए है जबकि यह सड़क नावाडीह से ऊपरघाट से जोड़ने का मुख्य मार्ग है। हजारों लोग इस सड़क का इस्तेमाल रोज़ करते है किसान अपने बैल, बकरी, ग्राउंड, खेत जाने का मुख्य मार्ग है। अधिकारी इस संबंध में संज्ञान ले अन्यथा कोई बड़ी घटना घट सकती है जिसकी जवाब देही प्रशासनिक विभाग की होगी,
इस मौके पे धनेश्वर तुरी, राहुल साव, सुनील मंडल, संतोष अग्रवाल उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button