बिजनौर

घर से 200 मीटर दूर मिला डेढ़ वर्षीय मासूम का शव

गुलदार द्वारा उठा ले जाने की आशंका

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बिजनौर जनपद में गुलदार के आतंक से जुड़ा एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। नहटौर थाना क्षेत्र के गांव मुस्सेपुर में घर से लगभग 200 मीटर दूर एक डेढ़ वर्षीय मासूम बालक का शव बरामद हुआ जिसमें बताया जा रहा है। कि गांव मुस्सेपुर में देर शाम डेढ़ साल का बच्चा घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान अचानक लापता हो गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की। कुछ दूरी पर लगभग 200 मीटर दूर खेत के पास बच्चे का शव पड़ा मिला। जिसमें
परिजनों और ग्रामीणों ने गुलदार द्वारा बच्चे को उठाकर ले जाने की आशंका जताई है। शव पर जंगली जानवर के हमले जैसे निशान बताए जा रहे हैं। लेकिन वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटना की सूचना मिलते ही नहटौर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया लेकिन वन विभाग के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना ह। कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के स्पष्ट कारणों का पता चल सकेगा।

 जिला बिजनौर में गुलदार की दहशत से बिजनौरवासी काफी परेशान है। चुकी कई बच्चों को निवाला बन चुका है गुलदार।

इस घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत और मातम का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव में पिंजरा लगाने और गश्त बढ़ाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है। कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र में गुलदार की चहलकदमी देखी जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button