हापुड़

गंगा एक्सप्रेस वे पर हादसे में थार कार सवार चार युवकों की दर्दनाक मौत 

एक युवक गंभीर घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हापुड़ (यूपी) – हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र अंतर्गत देर रात गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसे में थार गाड़ी पलटने से 4 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई ।
बदायूं से दिल्ली जा रही तेज रफ्तार थार गाड़ी अनियंत्रित होकर हाइवे पर पलट गई । इस हादसे में गाड़ी सवार चार युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना मिलते ही सिंभावली पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी अस्पताल सिखेड़ा भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने चार युवकों को मृत घोषित कर दिया,मृतकों में जोगिंदर, सुखबीर, जसवंत और रवि शामिल हैं, जबकि 17 वर्षीय विष्णु को हल्की चोटेआई हैं। सिंभावली थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हाईवे से हटवा दिया है और यातायात सामान्य कर दिया गया था।

अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने बताया कि थाना सिम्भावली क्षेत्रांर्तगत गंगा एक्सप्रेस-वे पर दिनांक 30-31/08/ 2026 की रात्रि में एक थार गाड़ी बदायूं से दिल्ली जाते हुए पलट गई थी, स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर गाड़ी में सवार घायल 05 व्यक्तियों को इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया। जिसमें से 04 व्यक्तियों की इलाज के दौरान दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु हो गयी है, 05 वां व्यक्ति सुरक्षित है, सीसीटीवी कैमरे व स्पीड रडार से जानकारी में आया है कि थार कार अनियंत्रित होकर दुर्घटना हुई है, पंचायतनामा, पोस्टमार्टम व एफआईआर की कार्यवाही प्रचलित है, शीघ्र ही सभी कारणों का पता लगाकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण की जायेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button