नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
चौसाना : थाना झिंझाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए तीन बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी की गई स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।
पुलिस के अनुसार, 21 अगस्त 2026 को थाना क्षेत्र के कस्बा ऊन स्थित एक सीमेंट एजेंसी के पास से मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। इस संबंध में ग्राम पिण्डोरा निवासी विक्रम पुत्र अर्जुन सिंह ने थाना झिंझाना में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के खुलासे और बाइक बरामदगी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी।
इसी क्रम में मंगलवार, 1 सितंबर 2026 को संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के दौरान थाना झिंझाना पुलिस को सफलता मिली। पुलिस ने चोरी की घटना में शामिल तीन बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर उनके कब्जे से चोरी की गई स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल, नंबर यूपी 12 बीबी 4982, बरामद कर ली।
पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी कैराना के पर्यवेक्षण में कार्रवाई की गई। बरामदगी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विपिन मलिक, हेड कांस्टेबल जगदीश कुमार, प्रवीण कुमार, जयवीर सिंह और कांस्टेबल सत्यप्रकाश शामिल रहे।
थाना झिंझाना पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

