अखाड़ा श्री गुरुगोरख नाथ सेवा समिति द्वारा किया गया विशाल भंडारे का आयोजन
हजारो की संख्या मे भक्तो से ग्रहण किया महाभोग प्रसाद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड़ । श्री गुरुगोरख नाथ ज्योतिष केंद्र खुर्जा पेच कार्यालय पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमे हजारो की संख्या मे भक्तो ने प्रसादी ग्रहण की, सर्वप्रथम अखाड़ा श्री गुरुगोरख नाथ सेवा समिति हापुड़ के संस्थापक गुरु संजय शर्मा ने बताया कि यह उत्सव व भंडारा वर्षो से परम्परागत रूप से परमपिता परमात्मा एवम गुरु स्व• कांति प्रसाद कौशिक जी के आशीर्वाद से निरंतर चलता आ रहा है और आगे भी ऐसे ही होता रहेगा । बीते रविवार 20 सितम्बर 2026 को भादों मास की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन गुरु गोरख नाथ व श्री जाहरवीर महाराज जी के भव्य जागरण का आयोजन हर वर्ष की भाँति पक्काबाग स्थित बाबा श्री बख्ताबार नाथ मन्दिर मे किया गया । इस अवसर पर मन्दिर व आस पास के क्षेत्र को रंग बिरंगी लाइटो व आकर्षक फूलों से सजाया गया जिसमे अलग अलग जगह से पधारे नाथ पंथी जोगियों व भजन गायको ने अपने भजनों की धुन से श्रृधआलुओ को मंत्र मुग्ध कर झूमने को मजबूर करदिया, जागरण के अवसर पर महाभोग प्रसादी का आयोजन चैम्बर ऑफ कॉमर्स चण्डी रोड मे किया गया । इस अवसर पर हजारो की संख्या मे भक्तो ने प्रसादी ग्रहण कर गुरु महाराज व श्री गोगा जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर अखाड़ा श्री गुरु गोरखनाथ सेवा समिति के गुरु संजय शर्मा जी व अन्य समस्त सदस्यगण भी उपस्थित रहे!



