हापुड़
सपा कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड़ ( यूपी )- हापुड में सपा कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया । समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और भारी पुलिस बल की मौजूदगी के सामने ही उनका पुतला फूंक दिया । समाजवादी पार्टी के प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यालय के बाहर भारी पुलिसबल के बाद भी प्रदर्शनकारियों ने ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंक दिया । इस दौरान पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्का मुक्की हुई । इसके बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए सपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया ।



