साहेबगंज

उधवा झील पक्षी आश्रयणी में वन्यजीव सप्ताह पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

साहिबगंज झारखंड के एकमात्र रामसर साइट उधवा झील पक्षी आश्रयणी में सोमवार को वन्यजीव सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में झील में पाए जाने वाले पक्षियों और उनके संरक्षण पर चर्चा की गई।उप वन परिसर पदाधिकारी अखिलेश मरांडी ने ग्रामीणों को स्थानीय और प्रवासी पक्षियों,उनके आवास और संरक्षण के उपायों की जानकारी दी।उन्होंने कहा कि उधवा झील केवल जलाशय नहीं,बल्कि हजारों पक्षियों का प्राकृतिक आश्रय है, इसकी सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है। झील क्षेत्र में अवैध शिकार, पक्षियों को पकड़ना या कोई भी वन्यजीव विरोधी गतिविधि प्रतिबंधित है,ऐसी गतिविधि दिखने पर वन विभाग को इसकी सूचना दें।वही मौके पर शोधकर्ता राहुल कुमार राज,बर्ड गाइड सिद्धार्थ मंडल, डॉल्फिन प्रहरी अजीजुर रहमान,वनकर्मी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button