साहेबगंज

वाहन जांच अभियान में32वाहनों पर कार्रवाई,64,500रुपये जुर्माना वसूला गया

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

साहिबगंज जिले में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के अनुपालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से जिला परिवहन पदाधिकारी अमर जॉन आइन्द के नेतृत्व में सोमवार को जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कुल76वाहनों की जांच की गई, जिसमें मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन करने वाले32वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई।संबंधित वाहनों से कुल ₹64,500का जुर्माना वसूला गया।जिला परिवहन पदाधिकारी ने वाहन चालकों से अपील की है की वे यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें तथा वाहन चलाते समय आवश्यक दस्तावेज साथ रखें।उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता एवं नियमों का अनुपालन सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।इस अभियान में जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी शशि सिंह,एसआई संजय दुबे,जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक नीरज कुमार साह,रोड इंजीनियर एनालिस्ट अनुज पराशर सहित पुलिस बल के जवान उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button