मथुरा

मथुरा जंक्शन स्टेशन पर लोको पायलटों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

मथुरा। लोको पायलटों ने अपनी समस्याओं और लंबी ड्यूटी के खिलाफ आवाज बुलंद की। प्लेटफॉर्म नंबर एक स्थित लोको पायलट लॉबी पर सुबह गेट मीटिंग की। इसके बाद ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन (एआईएलएसए) के बैनर तले मथुरा जंक्शन स्टेशन पर लोको पायलटों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। शाखा सचिव रजनीश कुमार मीना ने कहा कि रनिंग कर्मचारियों से कठिन परिस्थितियों में ड्यूटी ली जाती है। कई बार रात-दिन की ड्यूटी, अनियमित विश्राम और परिवार से लंबे समय तक दूरी उनके जीवन का हिस्सा बन गई है। कर्मचारियों ने साप्ताहिक विश्राम 46 घंटे करने, ऑन ड्यूटी से ऑफ ड्यूटी तक अधिकतम नौ घंटे की ड्यूटी तथा 30 प्रतिशत लीव रिजर्व कोटा लागू करने की मांग की। साथ ही 16 घंटे विश्राम के बाद दो घंटे के बुकिंग समय के आधार पर ड्यूटी कॉल, मुख्यालय से बाहर गए कर्मचारियों की 36 घंटे में वापसी की मांग उठाई। गेट मीटिंग में प्रताप सिंह, गोपाल प्रसाद शर्मा, रामकिशन मीना, दिनेश तिवारी, जितेंद्र यादव, आसाराम सैनी, रामावतार मीना, कुंजी लाल मीना, भीमराज मीना और राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button