हजारीबाग

अनियंत्रित ट्रक ने टेंपो, 407,बस, बाइक,सहित कई दुकानों को रौंदा। 

3 की मौत आधा दर्जन से जादा घायल।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हज़ारीबाग़ चरही थाना क्षेत्र के चरही-घाटो मोड़ के एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई।और आधे दर्जन से ऊपर लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।चरही पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के अस्पताल भेज दिया गया।मृतक लोगों के शव को अपने में लेकर सरकारी प्रक्रिया को पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।जानकारी के अनुसार चरही-घाटो मोड़ पर अनियंत्रित ट्रक ने एक टेंपो  को अपने चपेट में लिया।जिस कारण सड़क के बीच पलट गया।उसके बाद रामगढ़ से चरही आ रहे 407 वाहन को टक्कर मारा।तथा एक ट्रेलर को भी टक्कर मारा।कान्हाचट्टी की ओर से आ रही सवा री बस को भी अपने चपेट में ले लिया। जिस कारण बस अनियंत्रित होकर दो दुकानों के क्षतिग्रस्त कर दिया।वही अनियंत्रित ट्रक ने ठेले पर लगाकर बेचने वाला नीमाडीह निवासी उदय कुमार सिंह पिता सूर्य नारायण सिंह,दुकान के खड़े मुकरू निवासी दो भाई आदित्य सिंह सहित अन्य दो को अपने चपेट में लिया।जबकि उदय की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। बाकि आशीष कुमार को बेहतर इलाज के रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है। बताया जाता है कि आदित्य बरही से चरही ट्रेन के माध्यम से पहुँचे थे।अपने घर मुकरू जाने के लिए अपने भाई को बुलाया था।आशीष ने लेकर घाटो मोड़ पर पहुंचा।दोनों भाई लड़का देखने के लिए आम्रपाली जाने वाले थे।तभी भीषण दुर्घटना घटी।राजा सिंह और कुलदीप सिंह की दुकान बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।कई लोग बाल-बाल बचे।ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी मिलते ही घन्टों सड़क को जाम कर दिया।मृतक के परिजनों के लिए मुआवजे,सरकारी सुविधा और फ्लाईओवर की मांग करने लगे।घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ बैजनाथ प्रसाद,थाना बीडीओ ललित राम अपने दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर लोगों को समझाने-बुझाने का किया।अधिकारियों ने कहा कि सरकारी प्रक्रिया के तहत जो भी हो गा मदद किया जाएगा।और फ्लाईओवर के लिए एनएचआई के अधिकारियों से बात-चीत किया जाएगा।इस पर ग्रामीण और मानकर जाम को हटा दिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button