जालौन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 193 जोड़े परिणय बंधन में बंधे

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कालपी (जालौन)। मंगलवार को शासन की नीतियों के अनुरूप मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन धूमधाम पूर्वक किया गया। 193 जोड़े शादी के बंधन में बन गए। जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों ने नव विवाहित जोड़ों को मंगलमय जीवन की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया।
पूर्व निर्धारित योजना के तहत ब्लॉक कदौरा एवं नगर पंचायत कदौरा का मुख्यमंत्री सामुदायिक विवाह समारोह वीर सिंह इंटर कॉलेज बबीना थाना क्षेत्र कदौरा में आयोजित हुआ। इसमें नगर पंचायत कदौरा क्षेत्र के 5 जोड़ो तथा ब्लॉक ग्रामीण क्षेत्र कदौरा के 129 जोड़ा का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ। समारोह में प्रमुख रूप से विधायक कालपी  एवं जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी, उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह समेत अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों के द्वारा भी, कुल 134 वर वधू जोड़ों को आशीर्वाद दिया गया। समारोह में पांच मुस्लिम, 129 हिंदू जोड़े थे। इसी क्रम में गुलजारीलाल इंटर कॉलेज महेवा के परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ इस कार्यक्रम में 59 जोड़ों का विवाह आयोजित किया गया.‌। समारोह में भारी संख्या में वर एवं वधू पक्ष के लोगों ने हिस्सा लिया। नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देकर खुशहाल जिंदगी कामना की गई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button