सिंगरौली

हनुमान मंदिर चोरी का खुलासा

पुलिस की तत्परता पर नागरिकों ने जताया आभार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
विन्ध्यनगर। थाना विन्ध्यनगर स्थित हनुमान मंदिर में हुई चोरी का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए न केवल आरोपियों को गिरफ्तार किया, बल्कि चोरी गया शत-प्रतिशत सामान भी बरामद कर लिया है। पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्यवाही से आमजन और मंदिर के पुजारी में हर्ष का माहौल है।
पुलिस के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने के लिए स्थानीय नागरिकों ने पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) हेमंत चौहान, रीवा जोन से मुलाकात की। इस दौरान नागरिकों ने उन्हें पुष्पगुच्छ और हनुमान जी की प्रतिमा भेंट कर पुलिस टीम की कार्यकुशलता की सराहना की। लोगों का कहना है कि पुलिस की सक्रियता से धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के प्रति विश्वास बढ़ा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button