भरत पुर

अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ की कार्यवाही, दो गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

भरतपुर- थाना भुसावर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 26 मार्च 2026 को 462 ग्राम गांजा जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी भूपेन्द्र सिंह मांडिया आरपीएस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रामेश्वर (63) पुत्र कल्याण, निवासी इटामड़ा, थाना भुसावर, और भीमसिंह (28) पुत्र जनक, निवासी इटामड़ा, थाना भुसावर, जिला भरतपुर के रूप में हुई है। यह कार्रवाई महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर रेंज, कैलाश चंद विश्नोई, पुलिस अधीक्षक भरतपुर, दिगंत आनंद के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैर, ओमप्रकाश मीना आरपीएस और सीओ भुसावर, वीरेंद्र कुमार शर्मा आरपीएस के सुपरविजन में की गई। आरोपियों के खिलाफ थाना भुसावर में मुकदमा संख्या 94/2026, धारा 8/20, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थानाधिकारी भूपेन्द्रसिंह आरपीएस प्रो. के साथ कांस्टेबल धर्मवीर, रिक्रूट कांस्टेबल विदेश, कांस्टेबल जीतेन्द्रसिंह, कांस्टेबल सुरेश और सरकारी जीप चालक कांस्टेबल जयकेश मीना शामिल थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button