पाकुड़

पाकुड़ में युवा नेतृत्व को नई दिशा: मो. नसीम आलम बने प्रखंड युवा कांग्रेस अध्यक्ष, तनवीर आलम ने सौंपा मनोनयन पत्र

New direction for youth leadership in Pakur: Mohammad Naseem Alam becomes Block Youth Congress President, Tanveer Alam submits nomination papers

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ प्रखंड में राजनीतिक गतिविधियों को नई ऊर्जा मिली है। मो. नसीम आलम को आज प्रखंड युवा कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया। यह नियुक्ति संगठन के विस्तार और युवाओं को सक्रिय राजनीति से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस महासचिव तनवीर आलम एवं यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष बेलाल शेख ने संयुक्त रूप से नवनियुक्त अध्यक्ष मो. नसीम आलम को मनोनयन पत्र सौंपा। वही नसीम आलम ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह पद उनके लिए केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जनता की सेवा करने का एक बड़ा अवसर है। उन्होंने संकल्प लिया कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने आगे बताया कि आने वाले 15 दिनों में संगठन को मजबूत और विस्तारित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जायेगा। साथ ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। नसीम आलम ने क्षेत्र के कार्यकर्ताओं, समर्थकों और आम जनता से सहयोग और आशीर्वाद की अपील करते हुए कहा कि सभी के साथ मिलकर एक मजबूत संगठन और बेहतर भविष्य का निर्माण किया जा सकता है। स्थानीय राजनीतिक हलकों में इस नियुक्ति को युवाओं में नई उम्मीद और जोश भरने वाला कदम माना जा रहा है। इस दौरान प्रखण्ड अध्यक्ष मानसारुल हक, देबू विश्वास व मिरजाहान शेख अन्य उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button