गोड्डा
सोनपुर कौआ नदी चेक डैम निर्माण कार्य का मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने किया शिलान्यास

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ठाकुरगंगटी। ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पाण्डे सिंह के द्वारा ठाकुरगंगटी प्रखंड क्षेत्र के सोनपुर कौआ नदी में राज्य सम्पोषित योजना अंतर्गत करोड़ों की लागत से बनने वाली चेक डैम निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। बताते चलें कि फुलबड़िया एवं खरखोदिया पंचायत के बीच सोनपुर कौआ नदी में प्राक्कलित राशि 1.5 करोड़ लागत से बनने वाली जल संसाधन चेक डैम का विधिवत तरीके से मंत्री ने शिलान्यास किया। इसके पूर्व उक्त स्थानों पर मंत्री दीपिका पाण्डे सिंह के पहुंचते ही सैकड़ों की संख्या में उपस्थित ग्रामीण महिलाओं ने फुल का माला पहनाकर उत्साहपूर्वक स्वागत किया।इस मौके पर मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और हर योजना को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने का कार्य किया जा रहा है, ताकि हर योजना का आमजनों तक सीधा लाभ पहुंच सकें। इसके बाद खरखोदिया पंचायत अंतर्गत कालीकित्ता में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में पहुंच कर टुर्नामेंट में भाग लिए टीम के प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त कर अच्छे खेल का प्रर्दशन करने को लेकर शुभकामनाएं दिया। इस दौरान उपस्थित खिलाड़ियों के साथ दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की खेल को हमेशा खेल की भावना से खेलना चाहिए तभी एक अच्छे खिलाड़ी बन सकते है। मौके पर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष दीपक मूर्मू, मिहिर महतो, मिस्टर खान, जवाहर यादव , थाना प्रभारी राजन कुमार राम के साथ सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।



