गाजियाबाद

लोनी में संचारी रोगों के खिलाफ मुहिम शुरू

जागरूकता रैली से अभियान का आगाज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी (गाजियाबाद) :  संचारी रोगों की रोकथाम और नियंत्रण को लेकर 1 अप्रैल  को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोनी से एक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से क्षेत्रवासियों को साफ-सफाई और मौसमी बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।रैली में डॉक्टरों, फार्मासिस्ट, एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने अपने हाथों में संचारी रोगों से बचाव से जुड़े बैनर और पोस्टर लेकर लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया।रैली को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोनी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजीत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से होकर गुजरी, जहां लोगों को डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसी बीमारियों से बचने के उपाय बताए गए।स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित यह अभियान 1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक चलेगा। इस दौरान लोगों को साफ-सफाई के महत्व और मौसमी बीमारियों से बचाव के तरीकों के बारे में जागरूक किया जाएगा।इसके अलावा, 10 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक ‘दस्तक अभियान’ भी चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और एएनएम अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगी।
टीमें लोगों को बताएंगी कि साफ-सफाई रखने से बीमारियों से कैसे बचा जा सकता है और मच्छरों के पनपने से रोकने के लिए क्या उपाय किए जाएं। जलभराव न होने देना, कूलर और पानी की टंकियों की नियमित सफाई जैसे उपायों पर विशेष जोर दिया जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य इस अभियान के माध्यम से लोनी क्षेत्र में संचारी रोगों के प्रसार को रोकना और लोगों को समय रहते सतर्क करना है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button