भरत पुर

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान के खंड भुसावर का खंड प्रशिक्षण चेतन विद्या भुसावर में हुआ

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

भरतपुर। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) के खंड भुसावर का खंड प्रशिक्षण चेतन विद्या भुसावर में हुआ जिसकी अध्यक्षता खंड अध्यक्ष बालस्वरूप पाण्डेय द्वारा तथा मुख्य वक्ता प्रवासी कार्यकर्ता आदरणीय मनीष जी भारद्वाज रहे। मुख्य अतिथि के रूप मैं हरिशंकर जी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे |सर्वप्रथम मां सरस्वती तथा मां भारती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। हेमेंद्र शर्मा जी द्वारा संगठन के आगामी कार्यक्रमों समरसता दिवस तथा सदस्यता अभियान की तैयारी तथा रूपरेखा के बारे में अवगत कराया और बैठक का संचालन किया। मुख्य वक्ता तथा प्रवासी कार्यकर्ता मनीष जी द्वारा राष्ट्रीय स्तर के इस संगठन के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की। तथा आगामी सदस्यता अभियान हेतु संकुल संरचना स्तर पर सदस्यता तथा टोली निर्माण के बारे में अपना पाथेय प्रदान करते हुए आवश्यक निर्देश तथा अन्य जानकारियां प्रदान की।

 इसी प्रकार हरिशंकर जी द्वारा संगठन के रीति नीति तथा सदस्यता के समय पूछे जाने वाले प्रश्नों पर प्रकाश डालते हुए तथा अपना अनुभव साझा करते हुए सदस्यता अभियान हेतु मैप रूट तैयार करते समय आवश्यक निर्देश देते हुए मार्गदर्शन प्रदान किया। बैठक के अंत मैं खण्ड अध्यक्ष बालस्वरूप पाण्डेय द्वारा सदस्यता अभियान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान कर कार्यकर्ताओं का उत्साह बर्धन किया बैठक मे उपस्थित समस्त कार्यकर्ता बन्धुओं का आभार प्रकट किया| बैठक मे जिला कार्यकारिणी सदस्य संजय पाण्डेय, रत्नेश शर्मा, मदनमोहन शर्मा खण्ड कार्यकारिणी से सभाध्यक्ष देवीचरण जी , पप्पू सिंह, राहुल जी, दीपक जी, रवीन्द्र जी, नरेंद्र जी, दिलीप जी, उत्कर्ष जी , तरूण जी, आयुष सिंहल, नित्यानंद जी, देवीलाल जी, विनोद जी, चंद्र प्रकाश जी,आरती पांडेय जी उपस्थित रहे |
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button