बाराबंकी

दो बार मुकदमा जीतने के बाद भी नहीं कब्जा

रामनगर में जमीन विवाद, दबंगों पर मारपीट की धमकी का आरोप

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

जनपद बाराबंकी की तहसील रामनगर के अंतर्गत मडना और केसियापुर गांवों में जमीन को लेकर विवाद गहरा गया है। जमीन के मालिक शिवराज ने बताया कि उनके पिता ने यह जमीन उनकी बहन के नाम वसीयत की थी। उस समय शिवराज नाबालिग थे, इसलिए जमीन उनके नाम नहीं हुई थी। अब यह जमीन खतौनी में उनके नाम दर्ज है।

शिवराज का आरोप है कि गांव के कृपाराम और उनके अन्य साथी उन्हें अपनी जमीन पर फसल बोने और काटने नहीं दे रहे हैं। इस संबंध में उन्होंने कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें वे दो बार जीत चुके हैं।

शिवराज ने तहसील प्रशासन को भी प्रार्थना पत्र दिया था। जब तहसील प्रशासन के कर्मचारी मौके पर जांच करने पहुंचे, तो कथित कब्जेदार कृपाराम और उनके साथी मौके से फरार हो गए। जांच के दौरान जमीन शिवराज के नाम ही निकली, जो कि उनके नाम दर्ज है।

हालांकि, कृपाराम, रमेश और अन्य व्यक्ति अभी भी जमीन पर कब्जा जमाए हुए हैं और उन्हें फसल काटने नहीं दे रहे हैं। शिवराज का कहना है कि जब भी वे खेत के पास जाते हैं, तो विपक्षी एकजुट होकर धारदार हथियार और लाठी लेकर उन्हें मारने-पीटने की धमकी देते हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button