उत्तरकाशी

यमुनोत्री धाम यात्रा के नोडल अधिकारी IG ताकवाले द्वारा किया गया यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण

यात्रा एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

उत्तरकाशी : यमुनोत्री यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर यात्रा एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की गई।
निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा डामटा, बड़कोट, पालीगाड़, डाबरकोट से होते हुए जानकीचट्टी एवं यमुनोत्री धाम तक समस्त व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा प्रबंधों का भौतिक निरीक्षण किया गया। साथ ही, भू-स्खलन एवं लैंडस्लाइड संभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर वहां अपनाए गए सुरक्षात्मक उपायों का आकलन किया गया।

यात्रा मार्ग एवं धाम पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने तथा घाटों पर फायर सर्विस, SDRF एवं QRT टीमों की नियुक्ति के निर्देश दिए गए।

भू-स्खलन संभावित एवं संवेदनशील क्षेत्रों में दोनों ओर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के निर्देश भी दिए गए।

यात्रा के दौरान आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु धाम, प्रमुख पड़ावों, स्थलों एवं पार्किंग क्षेत्रों में CCTV के माध्यम से सतत निगरानी रखने तथा बाहरी व्यक्तियों/संदिग्धों का शत-प्रतिशत पुलिस सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, बाहर से आने वाले प्रत्येक वाहन चालक का विवरण सुरक्षित रखने हेतु निर्देशित किया गया।

जानकीचट्टी से यमुनोत्री धाम तक लगभग 5-6 किमी के पैदल मार्ग पर यात्रियों की सुगमता सुनिश्चित करने, घोड़ा-खच्चर एवं डंडी-कंडी के लिए रोटेशन प्रणाली लागू करने, भीड़ प्रबंधन तथा यात्रा का दबाव बढ़ने की स्थिति में वैकल्पिक मार्ग की रणनीति तैयार करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, अधूरे कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने तथा घोड़ा-खच्चर एवं डंडी-कंडी के पंजीकरण संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए।

पैदल मार्ग पर संचालित घोड़ा-खच्चरों के मल-निस्तारण हेतु “हॉर्स पॉप” योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए।

यात्रा मार्ग पर कूड़ा-निस्तारण के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने हेतु संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, ढलानदार एवं फिसलन वाले स्थानों पर नियमित सफाई को अत्यंत आवश्यक बताया गया।

विभिन्न पर्यटन पुलिस चौकियों, बैरियरों एवं पंजीकरण केंद्रों पर तैनात पुलिस बल हेतु खाद्यान्न, अलाव एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता की भी समीक्षा की गई।
यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा कराने के निर्देश दिए गए। यातायात का दबाव अधिक होने की स्थिति में जानकीचट्टी से पूर्व फूलचट्टी एवं राणाचट्टी जैसे चिन्हित होल्डिंग क्षेत्रों में वाहनों को अस्थायी रूप से रोके जाने के निर्देश दिए गए।

मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं कतारबद्ध तरीके से दर्शन कराने के निर्देश दिए गए।

सुरक्षा की दृष्टि से जानकीचट्टी से पैदल मार्ग पर सायंकाल निर्धारित समय के पश्चात यात्रियों को यमुनोत्री मंदिर की ओर न भेजने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट चंचल शर्मा, प्रभारी निरीक्षक बड़कोट सुभाष चंद्र, उप निरीक्षक यातायात बड़कोट विरेन्द्र पंवार, सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button