पाकुड़

पाकुड़ में झामुमो कार्यकर्ताओं ने मनाई अंबेडकर जयंती, सामाजिक न्याय का दिया संदेश

JMM workers celebrated Ambedkar Jayanti in Pakur, gave the message of social justice.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को जिले के अंबेडकर चौक स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का नेतृत्व झामुमो जिला उपाध्यक्ष पीटर मरांडी ने किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। पीटर मरांडी ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष, समर्पण और सामाजिक न्याय की स्थापना का प्रतीक है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों को समान अधिकार दिलाने के लिए जो योगदान दिया, वह सदैव प्रेरणादायी रहेगा। वहीं झामुमो नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह और प्रखंड अध्यक्ष मुस्लेउद्दीन शेख ने संयुक्त रूप से कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। उनके आदर्शों को अपनाकर ही एक समतामूलक और न्यायपूर्ण समाज का निर्माण संभव है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर केंद्रीय समिति सदस्य उमर फारूक, नगर सचिव नूर आलम, बुद्धिजीवी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रकाश सिंह, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रेजाउल हक, आलमगीर आलम, प्रखंड उपाध्यक्ष अजफारुल शेख , लखन हेम्ब्रम, रामसिंह टुडू सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button