विधायक एमटी राजा के द्वारा गोद लिए10टीबी मरीजों को दिया गया 6 माह पोषण आहार
10 TB patients adopted by MLA MT Raja were given six months of nutritional food.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज मंगलवार को टीबी उन्मूलन अभियान के तहत् निक्ष्य मित्र में विधायक मो.ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा ने राजमहल एवं उधवा प्रखंड के10मरीजों को इलाज के दौरान पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने के लिए गोद लिए थे।जहां मंगलवार को अंतिम महीना का पौष्टिक आहार मरीज के बीच राजमहल विधायक एमटी राजा के हाथों वितरण किया गया।सभी मरीजों को सफलतापूर्वक6माह तक लगातार पौष्टिक आहार मिला,मरिज एवं अस्पताल प्रबंधन ने राजमहल विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया।मौके पर अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ उदय टुडू,नपं अध्यक्ष केताबुददीन शेख,विधायक प्रतिनिधि सह नपं उपाध्यक्ष मो.मारूफ उर्फ गुड्डू, झामुमो नगर अध्यक्ष मो आजाद, प्रखंड अध्यक्ष अनिसुर रहमान,काजू मल्लिक,घीसु शेख,अब्दुल कादिर, एकलाकुर रहमान, मो.अयुब,राजीव बर्मन,पवन साहा,मो.शहनवाज, रोहित कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं अस्पताल के कर्मी मौजूद रहे।



