पाकुड़ नगर परिषद में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, प्रगणकों-पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण शुरू
Preparations for Census 2027 in full swing in Pakur Municipal Council, training of enumerators and supervisors begins

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ नगर परिषद क्षेत्र में जनगणना 2027 को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रथम चरण में प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत वीर कुंवर सिंह भवन (पुराना टाउन हॉल) में की गई है। यह प्रशिक्षण 27 अप्रैल 2026 से 9 मई 2026 तक चलेगा। इस दौरान मकान सूचीकरण, यूनिट पहचान, द्वितीय चरण में नागरिकों की गणना, प्रश्नावली एवं ऑनलाइन डेटा सबमिशन की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण जिला सांख्यिकी कार्यालय द्वारा नियुक्त फील्ड ट्रेनर बिनोद कुमार सिंह एवं एमडी मोबाश्शिर हुसैन द्वारा दिया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष श्रीमती साबरी पाल, जनगणना चार्ज पदाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी श्री अमरेंद्र कुमार चौधरी सहित सभी प्रगणक, पर्यवेक्षक और नगर परिषद कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य जनगणना कार्य को समयबद्ध और सुचारू रूप से संपन्न करना है।



