गाजियाबाद
लोनी बोर्डर क्षेत्र में मारपीट के आरोपों के बीच ‘होटल’संचालक की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
जांच का दायरा बढा

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : लोनी के नरेंद्र धामा मार्केट में नियमों को धता बताकर चल रहे कथित होटल पर हुए विवाद ने अब नया मोड़ ले लिया है। खाने के पैसे मांगने को लेकर ग्राहक के साथ हुई मारपीट और तोड़फोड़ की शिकायत के बाद सामने आए फोटो और मौजूद ग्राहकों ने खुद होटल संचालक की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस कारण इस मामले पुलिस जांच का दायरा बढ़ना तय माना जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, होटल संचालक राम खिलावन पुत्र बुधु ने थाने में दिये अपने शिकायती पत्र में उल्लेख किया है कि 26 अप्रैल की शाम उत्तरांचल कॉलोनी निवासी उपेंद्र पंडित अपने चार-पांच साथियों के साथ होटल पर खाना खाने आए। और खाना खाने के बाद उनके द्वारा पैसे मांगने पर उन्होंने गाली-गलौज की, मारपीट की और होटल में तोड़फोड़ कर सामान बिखेर दिया।
हालांकि, इस घटना से जुड़े फोटो जब अखबार में प्रकाशित हुए तो स्थानीय लोगों के बीच इस मामले की चर्चा तेज हो गई। लोगों ने होटल संचालक पर कई गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि मौके पर घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर संदिग्ध रूप से मिले, साथ ही प्लास्टिक के गिलास, नमकीन के पैकेट और शराब की बोतलों के अवशेष भी मौके पर पड़े दिखाई दिए। वहीं, वहां न तो तंदूर मिला और न ही रोटी बनाने की कोई स्पष्ट व्यवस्था नजर आई, जिससे उस स्थान को होटल कहे जाने पर संदेह पैदा हो रहा है।
सूत्रों का दावा है कि उक्त स्थान पर कथित रूप से लोगों को बैठाकर होटल की आड मे शराब पिलाने का अवैध कारोबार चल रहा है। ऐसे में कुछ लोग इसे होटल के बजाय अवैध मदिरा स्थल का भी नाम दे रहे हैं। स्थानीय नागरिकों का यह भी मानना है कि दोनों पक्षों के बीच विवाद शराब के सेवन के बाद बढ़ा ।, जिससे कारण यह घटना हुई।
फिलहाल, सच्चाई क्या है यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा, लेकिन घटनास्थल से मिले सबूतों ने पुलिस के लिए जांच का दायरा जरूर विस्तृत कर दिया है। दोनों पक्ष इस मामले में एक दूसरे के खिलाफ अभद्र व्यवहार करने का आरोप प्रत्यारोप कर रहे हैं होटल में घटित घटना का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही होना संभव है

