हजारीबाग

हजारीबाग प्रेस क्लब में स्व टीपी सिंह और शाद्वल कुमार को दी गई श्रद्धांजलि।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हज़ारीबाग़ हजारीबाग प्रेस क्लब में बुधवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर कोरोना काल में दुनिया को अलविदा कहने वाले पत्रकारिता क्षेत्र के दो हस्ती स्व टीपी सिंह और स्व शाद्वल कुमार को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष मुरारी सिंह और संचालन सचिव दीपक सिंह ने किया। इस दौरान जिले के पत्रकार, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी समेत कई अन्य लोगों ने बारी बारी से दोनों के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस दौरान सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि आज स्व टीपी सिंह और स्व शाद्वल कुमार की कमी पूरे पत्रकारिता जगत के साथ हर एक व्यक्ति को खलती है। वे दोनों निर्भीक होकर जनता की समस्याओं को उठाते थे। करोना ने भले दोनों को हमलोग से छीन लिया मगर उनकी कृति और समाज के लिए किया काम सदियों तक याद किया जाएगा। अध्यक्ष मुरारी सिंह ने कहा कि दोनों ने हजारीबाग के पत्रकारिता को नया आयाम दिया था। आज उनकी कमी हर किसी को खलती है। सचिव दीपक सिंह ने कहा कि स्व टीपी सिंह और स्व शाद्वल कुमार आजीवन पत्रकारों के लिए खड़ा रहते थे। आज पत्रकारों को उनके बताए मार्ग पर चलने की जरूरत है। इस दौरान ट्रस्टर कृष्णा गुप्ता, समाजसेवी भैया अभिमन्यु प्रसाद, बटेश्वर प्रसाद मेहता, उपाध्यक्ष सीतेश तिवारी, कोषाध्यक्ष सागर कुमार, सह सचिव भास्कर उपाध्याय, सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी बलराम शर्मा,वरिष्ठ पत्रकार अजय मिश्रा, कौशल ओझा, उमेश पांडेय,अनुज सिंहा, अनिल कुमार,सुमंत शाहा, विकास रंजन,अशोक कुमार बंटी,मानसवी पाठक, कलाम खान,भावेश मिश्रा, अर्जुन टुडू उमेश चौबे, रवि सिंह, कुणाल सिंह, फैज अनवर, पुरुषोत्तम उपाध्याय, आशीष यादव, रूपेश सोनी, संजय विश्वकर्मा, प्रदीप सिंहा, रवि शर्मा समेत कई उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button