झुंझुनू
महिला मोर्चा ने पक्षियों के लिए परिंडे बांधने का चलाया अभियान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झुंझुनूं। शहर के बसंत विहार में राष्ट्रीय जाट महासंघ महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष संतोष चौधरी एवं जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष चन्द्रकला भांबू के नेतृत्व में पक्षियों के लिए परिंडे बांधे गए। वहीं शहर में पक्षियों के लिए ओर भी परिंडे बांधने का संकल्प लिया। जिला उपाध्यक्ष शरबती कस्वां, महासचिव मंजू महला, जिला सचिव विमला नूनियां, लक्ष्मी मील, विधा देवी, कमला देवी, संतोष डूडी ने बताया कि एक परिंडा अनेक पक्षियों को जीवनदान देता है, इसलिए परिंडे बांधने का अभियान शुरू किया गया है। अब गर्मियों के मौसम में पक्षियों के लिए परिंडा अभियान जारी रखा जायेगा। इस अवसर पर शहर की अन्य महिलाओं ने भी अत्यधिक गर्मी के मौसम में बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडे बांधने में सहयोग दिया।



